यूआईटी उत्सव 2026, माइनिंग विभाग का दबदबा, खेल और नारी शक्ति का दिखा अद्भुत संगम

शहडोल। स्थानीय यूआईटी संस्थान में आयोजित ’यूआईटी उत्सव 2026′ के आठवें दिन खेल और संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। उत्सव अध्यक्ष आशिष खरे ने बताया कि कार्यक्रम के आठवें दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज सी.बी.एम. प्रोजेक्ट के नीरज श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इंडस्ट्री और खेल भावना पर जोर

मुख्य अतिथि नीरज श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में ‘इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग’ की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में स्पोर्ट्समैनशिप और टीम वर्क की भावना ही सफलता की कुंजी है।

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

उत्सव के दौरान निखत खान के संयोजन में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ के तहत लाइव टेलीकास्ट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नीला दवे ने समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर ‘स्तुति’ ने सभी का मन मोह लिया।

रोमांचक मुकाबलों के परिणाम

खेल अध्यक्ष विपिन सिंह के अनुसार, विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।

क्रिकेट (बालक),  माइनिंग द्वितीय वर्ष  53 रनों से शानदार जीत 

वॉलीबॉल, माइनिंग तृतीय वर्ष 3–2 सेट से मुकाबला जीता 

बास्केटबॉल,  माइनिंग तृतीय वर्ष 18–12 अंकों से विजयी 

कैरम (बालिका),  सना फातिमा  2–0 से जीत दर्ज की 

शतरंज (बालक), जय प्रजापति प्रथम स्थान 

शतरंज (बालिका), सचिता सेन विजयी रहीं 

प्रबंधन की सराहना

संस्था के संचालक डॉ. पंकज जैन ने सभी विजेताओं को बधाई दी और छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए उनकी सराहना की। कार्यक्रम की सफलता में गोपाल प्रसाद माणिकपुरी, अमिताभ मिश्रा, लवकेश नायक, महेंद्र यादव, वैशाली श्रीवास्तव और मोहित टिकेकर का विशेष योगदान रहा।

सुभाष गौतम
Author: सुभाष गौतम

जनहित के लिए बुलंद आवाज

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें