यूआईटी उत्सव 2026, बैडमिंटन में ओम प्रजापति का जलवा, क्रिकेट और बॉलीबॉल में पॉलिटेक्निक की बादशाहत

शहडोल। स्थानीय यूआईटी परिसर में आयोजित ‘यूआईटी उत्सव 2026’ के दसवें दिन खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। खेल प्रभारी बिपिन सिंह के अनुसार, प्रतियोगिताओं के अंतिम चरण में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहाँ ओम प्रजापति बैडमिंटन के नए ‘डबल चैंपियन’ बनकर उभरे।

ओम प्रजापति का दोहरा खिताब

बैडमिंटन के फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। डिफेंडिंग चैंपियन ओम प्रजापति ने अपनी लय बरकरार रखते हुए पुरुष एकल के फाइनल में आयुष शुक्ला को सीधे सेटों में 2-0 से शिकस्त दी। ओम की जीत का सिलसिला यहीं नहीं रुका; उन्होंने रौनक केसरवानी के साथ जोड़ी बनाकर पुरुष युगल का खिताब भी अपने नाम किया। आयुष शुक्ला और प्रथमेश गौतम की जोड़ी को उप-विजेता से संतोष करना पड़ा।

अतिथि अशोक वल्लभ एवं संस्था के संचालक डॉ. पंकज जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इंटर-कॉलेज टूर्नामेंट, पॉलिटेक्निक शहडोल का दबदबा

टूर्नामेंट के संयोजक गोपाल प्रसाद मानिकपुरी ने बताया कि इंटर-कॉलेज स्तर पर पॉलिटेक्निक शहडोल का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

 क्रिकेट, यूआईटी शहडोल और पॉलिटेक्निक के बीच हुए रोमांचक मैच में पॉलिटेक्निक ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की।

 वॉलीबॉल, एक बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में पॉलिटेक्निक ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

नारी शक्ति वंदन, बास्केटबॉल में मैकेनिकल विजयी

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत आयोजित बालिका बास्केटबॉल मैच का सफल आयोजन संयोजिका निखत खान के मार्गदर्शन में हुआ। इस प्रतियोगिता में मैकेनिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

संगीतमय संध्या और पुरस्कार वितरण

खेलों के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छात्रों और अतिथियों ने ‘स्तुति’ के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। भव्य संगीत समारोह के दौरान विभिन्न विधाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आशीष खरे, महेंद्र यादव, पशुपति नाथ पाल और डॉ. श्रीश चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुभाष गौतम
Author: सुभाष गौतम

जनहित के लिए बुलंद आवाज

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें