गोहपारू जनपद सीईओ सुधीर दिनकर की अनूठी पहल, हर्रहाटोला में हुई पहली ‘सेक्टर बैठक’

शहडोल। ग्रामीण विकास और शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जनपद पंचायत गोहपारू में एक बेहद सकारात्मक और व्यावहारिक नवाचार की शुरुआत की गई है। मंगलवार 14 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत गोहपारू के लफदा सेक्टर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हर्रहाटोला में एक महत्वपूर्ण सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, पीसीओ और ग्राम रोजगार सहायकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

सीईओ की नई व्यवस्था पर सभी ने जताई एकमत सहमति 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोहपारू जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर दिनकर ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। सीईओ द्वारा मैदानी स्तर पर काम को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए तैयार की गई वर्तमान व्यवस्था पर सभी सरपंचों और सचिवों ने एकमत होकर अपनी सहमति जताई और इस पहल का स्वागत किया।

इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन हुआ।

टी.एस. संबंधी भ्रम का निवारण

विकास कार्यों के तकनीकी स्वीकृति को लेकर मैदानी स्तर पर फैले असमंजस को दूर किया गया, जिससे निर्माण कार्यों की गति बढ़ सके।

जल कर प्रबंधन

पंचायतों में जल कर की सुचारू वसूली और जल स्रोतों के रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही सभी सरपंचों ने ₹60 पर कनेक्शन लेने पर सहमति जताई जिससे किसी पर अतिरिक्त भार न पड़े।

पीएम आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जो भी पात्र हितग्राही किन्हीं तकनीकी कारणों से छूट गए हैं, उनके नाम जोड़ने के मामलों की समीक्षा की गई ताकि कोई भी जरूरतमंद पक्के मकान से वंचित न रहे।

विकास कार्यों की जमीनी समीक्षा

सीईओ ने एक-एक कर सभी सरपंचों से उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और कार्य में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को जाना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

हर 15 से 20 दिनों में आयोजित होंगी सेक्टर बैठकें

गोहपारू जनपद में इस तरह की जमीनी स्तर की सेक्टर बैठक का आयोजन पहली बार देखा गया है, जिसे प्रशासनिक हलकों में एक बेहतरीन नवाचार माना जा रहा है। सीईओ सुधीर दिनकर ने स्पष्ट किया कि यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा, बल्कि हर 15 से 20 दिनों के अंतराल पर जनपद के अलग-अलग सेक्टरों में इसी प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इससे ब्लॉक मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित होगा।

 

“शासन की हर कल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम छोर पर बैठे हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनपद पंचायत गोहपारू इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम करे और जिले के लिए एक मिसाल बने।”

सुधीर दिनकर, सीईओ, जनपद पंचायत गोहपारू

बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

हर्रहाटोला पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 सरपंचगण, मनोहर सिंह, दुर्गा सिंह परस्ते, दिनेश बैगा, दलवीर सिंह, फूल सिंह, सरोज सिंह, उर्मिला सिंह, प्रेमवती, किरण सिंह, सुन्दरिया बाई, गीता सिंह, राधा, पूनम सिंह, अमरवती सिंह, जय सिंह, अर्चना सिंह परस्ते, सदन सिंह परस्ते, मोहन सिंह, रामकुती सिंह, मुन्नू, रंजू बैगा, बसंती बैगा, दलप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

पीसीओ, सतीश तिर्की  के.पी. सिंह, राजनारायण, दयाराम, सचिव संघ गोहपारू के अध्यक्ष ददन सिंह सहित अन्य मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें