गार्नेट इंटरनेशनल स्कूल का 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में रहा शत-प्रतिशत परिणाम

शहडोल। सोहागपुर विकासखंड के रीवा रोड, छतवई (बरूका) स्थित गार्नेट इंटरनेशनल हॉयर सेकेंडरी स्कूल ने सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों का परीक्षा परिणाम 100% रहा, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक गलियारों में हर्ष का माहौल है।

हिंदी माध्यम के छात्रों ने अंग्रेजी में दिखाया दम

इस परिणाम की सबसे विशेष और सराहनीय बात यह रही कि कई विद्यार्थी जो पूर्व में हिंदी माध्यम पृष्ठभूमि से आए थे, उन्होंने अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण करते हुए न केवल सफलता पाई, बल्कि प्रथम श्रेणी प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का संयुक्त परिणाम बताया है।

मेधावी छात्र, जिन्होंने बढ़ाया मान

कक्षा 8वीं के टॉपर्स

 आराध्या दुबे, 84%

 उत्कर्ष यादव, 79%

 जानकी नायक व मयंक यादव, 65.1%

कक्षा 5वीं के चमकते सितारे,

 शौर्य दुबे एवं हर्ष यादव,85%

  शुभ बर्मन,82%

 मानस गुप्ता, 81%

 ओंकार नायक, 79.5%

 गौरव यादव, 78.75%

   अन्य कई छात्रों ने भी 65% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

प्रबंधन ने जताया आभार

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का निरंतर सहयोग और विद्यालय पर अटूट विश्वास ही इस ऐतिहासिक सफलता की नींव है।

सुभाष गौतम
Author: सुभाष गौतम

जनहित के लिए बुलंद आवाज

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें