यूआईटी उत्सव 2026, खेल और संस्कृति के संगम से गुलजार हुआ शहडोल यूनिवर्सिटी कैंपस

शहडोल। विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित ‘यूआईटी उत्सव 2026’ के चौथे दिन खेल भावना और सांस्कृतिक छटा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्ट्राटेक विचारपुर के वाइस प्रेसिडेंट (माइंस) एस.के.एच. कादरी उपस्थित रहे।

इंडस्ट्री और शिक्षा के तालमेल पर जोर

अपने संबोधन में श्री कादरी ने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया। उन्होंने इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग को अपरिहार्य बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक कौशल विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए।

खेल मैदान पर रोमांचक मुकाबले

चौथे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया

 क्रिकेट,  मैकेनिकल तृतीय वर्ष और चतुर्थ वर्ष के बीच हुए मैच में मैकेनिकल तृतीय वर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रनों से जीत दर्ज की।

 कबड्डी, माइनिंग द्वितीय वर्ष ने प्रथम वर्ष की टीम को मात दी। महिला वर्ग में माइनिंग की टीम ने मैकेनिकल को 32-24 के अंतर से पराजित किया।

 वॉलीबॉल, माइनिंग द्वितीय वर्ष ने कड़े मुकाबले में तृतीय वर्ष को 2-1 से हराया।

 बैडमिंटन (गर्ल्स), सेमीफाइनल में संचिता सेन ने नाजिया हसन को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहाँ उनका मुकाबला बी. खुशी से होगा।

 कैरम,  कुल 80 प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ 4 खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुँच चुके हैं, जिनके मुकाबले कल होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

शाम के सत्र में वाद-विवाद, गायन, नृत्य और नाटक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को और भी रंगारंग बना दिया।

इनका रहा विशेष योगदान

आयोजन को सफल बनाने में गोपाल प्रसाद मणिकपुरी, वैशाली श्रीवास्तव, नीला दवे, सुनैना सैलानी एवं डॉ. श्रीश चंद्रवंशी की मुख्य भूमिका रही। उत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा है और कल होने वाले मुकाबलों पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

सुभाष गौतम
Author: सुभाष गौतम

जनहित के लिए बुलंद आवाज

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें