यूआईटी उत्सव 2026, माइनिंग के छात्रों का मैदान पर दबदबा, संचिता सेन बनीं बैडमिंटन चैंपियन

शहडोल। स्थानीय यूआईटी संस्थान में आयोजित ‘यूआईटी उत्सव 2026’ का पांचवां दिन खेल भावना और सांस्कृतिक उत्साह के नाम रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टीएमसी शारदा के एचआर उत्कर्ष नामदेव उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इंडस्ट्री और अकादमिक जगत के तालमेल को करियर के लिए अनिवार्य बताया और सफलता के लिए ‘टीमवर्क’ का मूल मंत्र दिया।

खेल मैदान का रोमांच, क्रिकेट और फुटबॉल

दिन की शुरुआत क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले से हुई, जहां माइनिंग तृतीय वर्ष और मैकेनिकल चतुर्थ वर्ष की टीमें आमने-सामने थीं।

 क्रिकेट,  उत्कर्ष नामदेव द्वारा टॉस प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मैकेनिकल विभाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन माइनिंग तृतीय वर्ष के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने पाले में कर ली।

 फुटबॉल,  फुटबॉल के मैदान पर भी माइनिंग विभाग का जलवा रहा। माइनिंग तृतीय वर्ष ने माइनिंग द्वितीय वर्ष को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

इनडोर और महिला वर्ग के परिणाम

महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

 बैडमिंटन,  बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में संचिता सेन ने बी. खुशी को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। संस्थान के संचालक डॉ. पंकज जैन ने संचिता को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी।

 बास्केटबॉल,  महिला वर्ग में मैकेनिकल की टीम ने माइनिंग टीम को 8-4 के अंतर से पराजित किया।

 कैरम,  पुरुष वर्ग से विधाता उइकेय और निहाल संत, जबकि महिला वर्ग से दिया सोनी और सना फातिमा ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आयोजन समिति

खेलों के साथ-साथ मंच पर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा भी निखरी। नाटक, क्विज और सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र यादव, मोहित टिकेकर, पशुपति नाथ पाल और आशीष सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुभाष गौतम
Author: सुभाष गौतम

जनहित के लिए बुलंद आवाज

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें