शहडोल। क्षेत्र के प्रतिष्ठित गार्नेट इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, छतवई बरूका में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिसर को तिरंगे और आकर्षक सजावट से सजाया गया था।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, एकांकी नाटक और ओजस्वी भाषणों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।
विशेष आकर्षण
नर्सरी कक्षा के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा की गई डांस प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया, जिसकी दर्शकों और अतिथियों ने जमकर सराहना की।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक अमर सिंह बघेल, अमित कुमार वर्मा एवं प्राचार्य धनंजय मौर्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शशि तिवारी, प्रियंका शर्मा, शिवांशी गौतम, प्रीति साहू, शहाना बी, नैनलता सिंह, ललिता चन्द्रा, ऐश्वर्या शर्मा, अक्षिता त्रिपाठी, पायल त्रिपाठी, आँचल मिश्रा और शैली शुक्ला सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।












