यूआईटी उत्सव 2026 में नारी शक्ति का उद्घोष, बी.टेक कंप्यूटर साइंस कोर्स की बड़ी घोषणा

शहडोल। स्थानीय यूआईटी-आरजीपीवी परिसर में आयोजित ‘यूआईटी उत्सव 2026’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

 कंप्यूटर साइंस और एम.टेक की सौगात

विधायक मनीषा सिंह ने संस्थान के विद्यार्थियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए घोषणा की कि वर्ष 2026 से यूआईटी-आरजीपीवी शहडोल में बी.टेक कंप्यूटर साइंस कोर्स प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही माइनिंग विभाग में पार्ट-टाइम एम.टेक कोर्स भी शुरू होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के विस्तार के लिए भी निरंतर प्रयास जारी हैं।

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ के अंतर्गत छात्राओं ने नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। विधायक सिंह ने महिला आरक्षण बिल 33% आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और संस्थान के संचालक डॉ. पंकज जैन के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की।

सम्मान एवं पुरस्कार वितरण

उत्सव में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

 नारी शक्ति वंदन प्रतियोगिता, कबड्डी एवं बास्केटबॉल की विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।

  जोहिला एरिया के जीएम श्री चौहान ने शतरंज, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और क्रिकेट के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।

 इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, आईटीआई शहडोल क्रिकेट विजेता और वॉलीबॉल की विजेता टीम को गोपाल प्रसाद माणिकपुरी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

तकनीकी क्षेत्र में बढ़ता शहडोल

संस्थान के संचालक डॉ. पंकज जैन ने अपने संबोधन में कहा कि आज बेटियां तकनीकी शिक्षा में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। वहीं, जोहिला एरिया के जीएम श्री चौहान ने कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में चयनित छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि यूआईटी-आरजीपीवी अब बड़े संस्थानों को कड़ी टक्कर दे रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष आशीष खरे, सांस्कृतिक प्रभारी निकहत खान, स्पोर्ट्स इंचार्ज बिपिन सिंह, डॉ. पी.एल. वर्मा, अशोक बल्लभ पटेल, दीपेंद्र मरावी, आर.पी. सिंह सहित समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में मिमिक्री, नाटक और समूह नृत्यों ने दर्शकोंका मन मोह लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें