एक्शन मोड में जनपद सीईओ सुधीर दिनकर; गोहपारू क्षेत्र में स्कूलों, राशन वितरण और निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण

शहडोल। जिले की जनपद पंचायत गोहपारू के अंतर्गत प्रशासनिक कसावट लाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर दिनकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सीईओ सुधीर दिनकर और सहायक यंत्री प्रशांत लगरखा ने क्षेत्र का सघन दौरा किया और मैदानी हकीकत का जायजा लिया।

लेदरा में शिक्षा और पोषण की गुणवत्ता पर जोर

निरीक्षण की शुरुआत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लेदरा से हुई। यहाँ सीईओ और एई ने कक्षाओं में जाकर शिक्षा के स्तर को परखा। इसके साथ ही उन्होंने एमडीएम के तहत बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी गहनता से जाँच की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सेहत और शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कनवाही सोसायटी में खाद्यान्न वितरण की जाँच

ग्राम पंचायत कनवाही स्थित सोसायटी में पहुँचकर अधिकारियों ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की जाँच की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को सही समय और सही वजन के साथ राशन उपलब्ध कराया जाए।

नवीन पंचायत भवन के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर फोकस

अधिकारियों ने ग्राम पंचायत कनवाही में निर्माणाधीन नवीन ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया एई प्रशांत लगरखा ने निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता और सामग्री के स्तर को बारीकी से देखा। सीईओ सुधीर दिनकर ने निर्माण एजेंसी और सचिव को कार्य समय सीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द नए भवन की सुविधा मिल सके।

सक्रियता से सुधर रही व्यवस्था

गोहपारू सीईओ सुधीर दिनकर द्वारा किए जा रहे लगातार निरीक्षणों से क्षेत्र के मैदानी अमले में जहाँ एक ओर कसावट आई है, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों में भी गति देखने को मिल रही है। उनके इस प्रयास की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें